Connect with us

वाराणसी

दहेज हत्या : पिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की कथित हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कादीपुर थाना क्षेत्र के निवासी उमानाथ राजभर ने अपनी बेटी संजू देवी की शादी 15 अप्रैल 2025 को लखमीपुर बेलवां निवासी सर्वेश कुमार राजभर से की थी। शादी में उमानाथ ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक सोने की अंगूठी, सोने की सिकड़ी, फ्रिज, कूलर, आलमारी, बर्तन और 20,000 रुपये नकद दिए थे।

उमानाथ राजभर का आरोप है कि शादी के बाद से ही श्याम नारायण राजभर, राधेश्याम राजभर, सर्वेश राजभर और सावित्री देवी संजू देवी से एक मोटरसाइकिल की मांग करते हुए लगातार प्रताड़ना कर रहे थे।

बीते बुधवार को शाम लगभग 7 बजे उमानाथ ने अपनी बेटी से बात की थी। उसी रात करीब 10 बजे सावित्री देवी ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि संजू दुर्गा पूजा देखकर घर आयी और बेहोश होकर गिर गई है। उन्होंने कहा कि वे उसे इलाज के लिए भोजूबीर ले जा रहे हैं।

उमानाथ और उनके परिजन जैसे ही भोजूबीर जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय सावित्री देवी ने पुनः फोन कर बताया कि वे सभी काजी सराय स्थित हेल्थ सिटी अस्पताल में हैं। अस्पताल पहुंचने पर उमानाथ ने देखा कि उनकी बेटी संजू देवी का शव एक चार पहिया वाहन में पड़ा था। मौके पर केवल सावित्री देवी मौजूद थीं, जबकि अन्य लोग वहां से गायब थे।

Advertisement

उमानाथ ने तत्काल पीआरबी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फूलपुर थाना को सौंपा। थाना पुलिस ने शव को शिवपुर में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संजू देवी के गले पर चोट के निशान पाए गए।

पुलिस ने उमानाथ राजभर की तहरीर पर श्याम नारायण राजभर, राधेश्याम राजभर, सर्वेश राजभर और सावित्री देवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 80 (2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page