वाराणसी
प्रधानमंत्री त्वरित योजना के तहत इंटरलॉकिंग मार्ग का हुआ शिलान्यास
मिर्जामुराद (वाराणसी)। स्थानीय गौर गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री त्वरित योजना के तहत इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास भाजपा के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मौजूद जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने बताया कि गौर नहर से शीतला सिंह के घर के सामने होते हुए ब्राह्मण बस्ती स्थित शिव मंदिर के आगे गौड़ बस्ती तक 500 मीटर तक इंटरलॉकिंग मार्ग बनेगा, जिसकी अनुमानित लागत 30 लाख 98 हजार बताई गई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद पटेल, शीतला प्रसाद सिंह, नारायण प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह “अप्पू”, दुर्गा सिंह बबलू, देवेंद्र सिंह मुन्ना, सुरेंद्र बिंद, प्रेमनारायण पटेल, राजनाथ दुबे व रमेश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
