Connect with us

वाराणसी

दो तस्कर गिरफ्तार, 56 किलो गांजा सहित 16 लाख नकदी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चोलापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 56.40 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोला यादव (36 वर्ष) और इन्द्रजीत सिंह (64 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर “ऑपरेशन क्रैकडाउन” चलाया गया। इस दौरान गड़सरा से घरसौना जाने वाले मार्ग पर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा गया। अभियुक्तों के पास से 56.40 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ-साथ 16,27,840 नकद और अन्य सामान भी बरामद हुआ।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा बिहार से लाकर वाराणसी व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page