Connect with us

चन्दौली

पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आगामी पर्व को लेकर बुधवार की देर शाम सदर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान नगर के सम्मानित लोगों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।

संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी त्यौहार को सभी लोगों को मिलजुलकर प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की सूचना अपने नजदीकी पुलिस चौकी पर जरूर दें, ताकि अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Loading...

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page