चन्दौली
लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
भाजपा ने तिरंगा यात्रा के तहत देशभक्ति के संदेश के साथ सफाई अभियान चलाया
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चल रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत शाहिद स्मारक एवं पार्कों में साफ-सफाई तथा माल्यार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया एवं पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन किया।
उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन संघ से लेकर अब तक शहीदों एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के साथ-साथ इस देश को उन्नति तक पहुंचाने के लिए उन सभी लोगों को सादर नमन करती चली आ रही है, जिनके अथक प्रयास एवं परिश्रम से भारत देश को सुदृढ़ बनाया गया है।
ऐसे मार्गदर्शकों को हम नमन करते हैं, बंदन करते हैं। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को हम नमन करते हैं। जय जवान – जय किसान के नारे के साथ उन्होंने इस देश को निरंतर बनाए रखा, जिसके बदौलत आज भी भारत देश सोने की चिड़िया के रूप में देखा जाता है। धान के कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद को आज़ादी से लेकर अब तक लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम से जाना जाता है और जोड़ा भी जाता है। इसी क्रम में आज हम लोगों ने सफाई अभियान चला कर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल गुप्ता गुड्डू, मण्डल अध्यक्ष कुंदन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, महेंद्र पटेल, राहुल जायसवाल, भानु तिवारी, जय किशन गोंड, राजीव गुप्ता, प्रभु नारायण यादव, रंजन शाह, चंद्रकांत तिवारी डब्बा, निधि तिवारी, रेनू सिंह, सपना अग्रहरि, महेंद्र चौहान, पवन गुप्ता, पंकज शर्मा, दीनू यादव, बुल्लू यादव, किरण शर्मा, कमलाकर दुबे, विभूति जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
