Connect with us

वाराणसी

सनातन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ ट्रस्ट द्वारा आयोजित “सनातन सद्भावना संकल्प यात्रा” मंगलवार को कछवांरोड (ठठरा) स्थित मैहर माता मंदिर से होकर श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए, जो पूरे रास्ते “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।

जब यात्रा मिर्जामुराद बाजार पहुंची, तो वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम और समाजसेवी विनीत त्रिपाठी के नेतृत्व में श्री श्री 1008 डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज पीठाधीश्वर-श्रीकुल पीठ का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज ने इस दौरान कहा कि यह यात्रा प्रयागराज से रविवार को प्रारंभ हुई थी और इसका उद्देश्य है धर्म का पुनर्जागरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जीवंत बनाना। उन्होंने कहा कि यात्रा केवल पगों की नहीं, हृदयों की दूरी को मिटाने की है। जातियों को जोड़ने और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक प्रयास है।

उन्होंने आह्वान किया कि गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित किया जाए और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गौ संरक्षण को धर्म, संविधान और राष्ट्रीय नीति से जोड़ा जाना आवश्यक है, जिससे राष्ट्र की संस्कृति और मूल भावना सुरक्षित रह सके।

इस मौके पर प्रेम नाथ तिवारी, सूर्यप्रकाश, संजय मिश्रा, पवन त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, रविशंकर सिंह, अमृत लाल यादव, रोहित जायसवाल, अरविंद विश्वकर्मा, आदेश त्रिपाठी, आर्यन त्रिपाठी, कुशाग्र मिश्रा, चंदन गुप्ता, शेरू गुप्ता, प्रकाश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, कछवांरोड चौकी प्रभारी गणेश पटेल, एसआई मधुसूदन त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहे। यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page