Connect with us

गाजीपुर

गंगा में डूबने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जमानियां स्थित बलुआ घाट पर श्रावण मास के दौरान कांवर यात्रा में शामिल होने आए युवक की गंगा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक उर्फ गुड्डू पासवान, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कर्मा, थाना कैमूर, बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दीपक कांवर यात्रा के लिए गंगा जल लेने बलुआ घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल हजारों कांवरिये यहां जल भरने आते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो बैरिकेडिंग की जाती है और न ही कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने राहत कार्य शुरू किया और कुछ ही समय में शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Advertisement

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने पुष्टि की कि मृतक बिहार से कांवर यात्रा के लिए आया था और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे ने घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते जानलेवा घटनाएं सामने आती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page