मऊ
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मऊ। सरायलखंसी थाना पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित आरोपी अमरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सिकटिया पुल के पास से दबोचा गया। वह अतरौली करमौता, थाना नगरा, जनपद बलिया का निवासी है। उसके खिलाफ सरायलखंसी थाने में मु.अ.सं. 336/25, धारा 64(2)एम, 351(3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
Continue Reading