Connect with us

मिर्ज़ापुर

“एक पेड़ माँ के नाम”: भाजपा ने मीरजापुर में चलाया व्यापक पौधरोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” थीम – 2 के अंतर्गत नगर पश्चिमी मंडल के लालडिग्गी पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी मंडलों में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कराया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक नारा नहीं बल्कि माँ के प्रति संवेदना और कर्तव्य की अभिव्यक्ति है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस संदेश का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल उसी भावना से करे जैसे वह अपनी माँ की करता है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन के कारण पेड़ों की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है।

कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करने और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। यह सभी जीवों के कल्याण के साथ-साथ पृथ्वी के बढ़ते तापमान को भी नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

इसी क्रम में भाजपा जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने भी रानी कर्णावती जूनियर हाई स्कूल, लालडिग्गी के पार्क में पौधरोपण कर जनमानस को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि फल, फूल और औषधियां भी प्रदान करते हैं जो मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

इस अभियान में जिला अभियान संयोजक व भाजपा जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता जैसे गोपाल अग्रवाल, सूरज निषाद, रूपेश यादव, शिखा अग्रवाल, राहुल चंद जैन, सुमन यादव, पुनीत मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, धीरज तिवारी, सुन्दरम् सोनी और सत्यनारायण जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे द्वारा दी गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page