Connect with us

मिर्ज़ापुर

स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का शुभारंभ, खजुरी नदी किनारे लगाए गए पौधे

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सभापति डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ व समिति के अन्य सदस्यों ने जनपद भ्रमण के दौरान सिटी विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्जीमुकुंदपुर में खजुरी नदी के किनारे वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के तहत आयोजित हुआ।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खजुरी नदी के कायाकल्प एवं जीर्णोद्धार की जानकारी दी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति की सदस्य रमा निरंजन, सदस्य रामतीर्थ सिंघल और मझवां क्षेत्र की विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने भी हिस्सा लिया।

डॉ. सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ्य पर्यावरण की स्थापना के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे अपनी माता के नाम समर्पित करें।अभियान को प्रभावी बनाने हेतु 26 राजकीय विभागों को जनपदवार लक्ष्य दिए गए हैं।

Loading...

उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर ग्रामीणों को पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विकास अधिकारी विशाल कुमार व सिटी के खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page