Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदग्रहण कर लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मझवा विधानसभा क्षेत्र स्थित महेवा घाट के परिणय लॉन में 7 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण एवं संकल्प समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक काम किया जाएगा।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि एकजुट होकर आगामी चुनाव में मजबूती से उतरें और कांग्रेस को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं।विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला कोऑर्डिनेटर बृजेन्द्र मिश्रा व विक्रम पटेल मौजूद रहे। उन्होंने पदाधिकारियों से न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने की।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक, मंडल और न्याय पंचायत स्तर पर गठबंधन तैयार हो चुका है। अब ग्राम सभा व बूथ अध्यक्षों का गठन करना शेष है, जिसे सभी कार्यकर्ता मिलकर सरलता से पूरा करेंगे।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता छोटे खान ने किया। इस दौरान जिले के कई प्रमुख कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। समारोह में कुल 82 पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।

जिनमें विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर ई. कृष्ण गोपाल चौधरी, राजेश मिश्रा ज्योति, दीप चंद जैन, अमर नाथ पांडेय, जनार्दन प्रसाद पाठक, तुलसी दास गुप्ता, रमेश चंद्र प्रजापति, शेषधर दूबे, गुलाब चंद पांडेय और जुबैदा खातून नियुक्त हुए।महासचिव पद पर रामनाथ दूबे, लवकुश भारती, छविराज पाल, दिलीप मौर्य, राजेश पटेल, संदीप तिवारी, संजय भारती, मनीष दूबे, संजय पांडेय, बृजेश द्विवेदी, हरिभगवान बिंद, अखिलेश मिश्र मुन्ना, राधा बिंद सहित 14 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं 57 सचिवों की नियुक्ति भी की गई, जिनमें गुलाब मिश्र, शैलेश चंद्र पाठक, शकील अहमद, मार्कंडेय पाठक, कपिल सोनकर, रितेश मिश्र, धनुषधारी यादव, दुर्गेश पांडेय, रामगोविंद भारती, सीताराम कोल, जय प्रकाश पटेल, रत्नेश सिंह, उर्मिला पटेल, रामराज भारती, प्रतीक त्रिपाठी, इश्तियाक अंसारी, विनिता दुबे, सूरज सिंह, संतोष पांडेय, गीता कोल, फातमा, सरोज धईकार, पूनम पांडेय, रानी रिंकी राज, मुस्तरी बानो, राजकुमारी बिंद, बबुनी बियार सहित अन्य शामिल हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, पंकज त्रिपाठी, चुनमुन शुक्ला, भूपेंद्र शुक्ला, अंशु पांडेय, जफर इकबाल, अर्चना चौबे, स्वरूप सिंह, डॉ. दिनेश चौधरी, अमर दुबे सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी छोटे खान ने बताया कि कार्यक्रम में शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से पदभार ग्रहण कराया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस की ओर से कोऑर्डिनेटर सरिता पटेल और राजीव राय की भी प्रमुख उपस्थिति रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page