Connect with us

अपराध

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख की ठगी, मरीज की मौत, दो डॉक्टर समेत पांच पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मवाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा अग्रवाल ने अपने बीमार पति के किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए दिल्ली के दो डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मनीषा ने बताया कि उनके पति बोधराज अग्रवाल पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और मेरठ में डायलिसिस करवा रहे थे।

स्थानीय डॉक्टर हयात ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में इलाज की सलाह दी और उन्हें हसन जहरा व उसके पति अदनान से मिलवाया। दोनों ने इलाज के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाए और अवनीश नामक डोनर से मिलवाया। बाद में एक फर्जी डॉक्टर महेश शर्मा से भी मनीषा की बात कराई गई, जिसने और पैसों की मांग की।

1 जून को बोधराज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डायलिसिस के दौरान फिस्टुला खुलने से हालत और बिगड़ गई। इसके बाद इलाज के नाम पर अर्जुन नगर में फ्लैट दिलवाया गया, लेकिन उसका किराया भी मनीषा से ही लिया गया। ट्रांसप्लांट की तारीख 22 अगस्त तय की गई थी, जिसे बाद में टाल दिया गया।

मनीषा ने जब रिपोर्ट लेने के लिए संपर्क किया तो पूरा मामला धोखाधड़ी का निकला। पति बोधराज मानसिक रूप से टूट गए और 29 सितंबर को उनकी मौत हो गई। मनीषा का आरोप है कि सफदरजंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा एसएचओ और एसआई ने 22.70 लाख रुपये में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन एक पैसा भी वापस नहीं मिला।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page