Connect with us

मिर्ज़ापुर

अपना दल (एस) ने धूमधाम से मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती

Published

on

मिर्जापुर। आरक्षण के जनक और सामाजिक न्याय के प्रतीक, न्यायप्रिय राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती अपना दल (एस) द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। आयोजन की शुरुआत महाराज के चित्र पर माल्यार्पण से हुई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेंद्र पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज को मराठा भोंसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर रियासत के महाराजा के रूप में जाना जाता है। वे एक सच्चे लोकतांत्रिक और सामाजिक सुधारक थे, जिनका शासनकाल सामाजिक न्याय और समावेशी नीतियों का प्रतीक रहा। वे ज्योतिराव फुले से प्रेरित होकर शिक्षा, सामाजिक समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवन भर कार्यरत रहे।

मड़िहान प्रभारी दिनेश बियार ने कहा कि शाहूजी महाराज ने 1902 में कोल्हापुर राज्य में कमजोर वर्गों के लिए 50% आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने जाति और पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने को प्राथमिकता दी।राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह पटेल ने कहा कि उनका योगदान आज के सामाजिक न्याय के मूलभूत स्तंभों में से एक है और उनकी नीतियां आज भी मार्गदर्शन करती हैं।

जिला अध्यक्ष श्री बिंद ने जानकारी दी कि यह आयोजन अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मनाया गया। सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जनमानस को सामाजिक न्याय और समानता के संदेश से जोड़ा।छानबे विधानसभा में आयोजन विधायक जनसंपर्क कार्यालय, लालगंज में हुआ।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा और विधायक रिकी कोल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। अध्यक्षता बसंत लाल पाल ने की। इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।मझवां विधानसभा के गजानंद पोखरा स्थित उत्सव भवन में राष्ट्रीय महासचिव अजीत सिंह पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन जोन अध्यक्ष मनोज बिंद ने किया और कार्यक्रम में सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।चुनार विधानसभा में इंटरमीडिएट कॉलेज, मठना में आयोजन हुआ।

Advertisement

इसमें विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पटेल और प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश पटेल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नगर विधानसभा में सरदार पटेल चौराहा भरूहना पर कार्यकर्ता सौरभ दुबे के निवास पर आयोजन हुआ। यहां किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबली सिंह पटेल, प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।मड़िहान विधानसभा के सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष दुखरन सिंह पटेल के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि दिनेश बियार के साथ-साथ राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस.पी. सिंह पटेल, रमेश सिंह पटेल, और कई मंचों के प्रदेश सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शालिक सिंह पटेल ने की।

इस आयोजन के दौरान यह भी बताया गया कि आगामी 2 जुलाई को अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को जन स्वाभिमान दिवस के रूप में लखनऊ में भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa