Connect with us

मिर्ज़ापुर

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ काला दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। 25 जून 1975 को लागू आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज मिर्जापुर के पीलीकोठी स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में काला दिवस के रूप में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे।

Loading...

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात बताते हुए इसे याद रखना आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page