Connect with us

राज्य-राजधानी

मोबाइल की वजह से चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नगला पोहपी गांव में कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने के प्रयास में उतरे दो चचेरे भाई और एक चाचा जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। रेस्क्यू में देरी, फायर ब्रिगेड की लापरवाही और खराब ऑक्सीजन सिलिंडर ने बचाव कार्य को दो घंटे तक रोक दिया, जिसके चलते तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, पहले ध्रुव कुमार कुएं में उतरे, फिर अजय कुमार और अंत में चाचा चंद्रवीर नीचे गए, लेकिन तीनों ही जहरीली गैस के कारण बाहर नहीं निकल पाए। घटना की सूचना पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। दूसरा सिलिंडर करीब एक घंटे बाद पहुंचा, जिसके बाद धीरे-धीरे शवों को बाहर निकाला गया।

बचाव कार्य के दौरान दो फायरकर्मी भी प्रभावित हुए। 10 ऑक्सीजन सिलिंडर खाली करने के बाद करीब चार घंटे में तीनों शव बाहर निकाले जा सके। अजय की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन की बदइंतजामी को लेकर जमकर विरोध जताया।

घटना के दौरान मौजूद एडीएम, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन फायर ब्रिगेड की तकनीकी नाकामी ने एक दर्दनाक त्रासदी को जन्म दे दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page