Connect with us

वाराणसी

शिक्षक से नकदी और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर में झपट्टा मार गिरोह ने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देना जारी रखा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम को गोसाईपुर गांव के एक शिक्षक से बदमाशों ने 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।

घटना के अनुसार, शिक्षक अवनीश कुमार मिश्रा, जो बच्चों को कोचिंग पढ़ाते हैं, अपने साइकिल से घर लौट रहे थे। राजापुर आश्रम के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर उनका मोबाइल फोन और नगद राशि छीनकर फरार हो गए।

Loading...

घटना की सूचना पीड़ित शिक्षक ने गोसाईपुर चौकी प्रभारी और चोलापुर थाना अध्यक्ष को दी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण शिक्षक, छात्र और उनके अभिभावकों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page