Connect with us

अपराध

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बरेली। जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू, काशिफ, आसिफ, अमन और आरव शामिल हैं, जो बरेली जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन बैंक पासबुक, तीन एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

साइबर थाना प्रभारी के अनुसार, ये आरोपी लिंक मोबाइल नंबरों के माध्यम से नेटबैंकिंग से जुड़े खाते खोलते थे और फिर उनका इस्तेमाल ठगी के धन को मंगाने में करते थे। आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और गिरोह के पीछे के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इन खातों में किन-किन स्रोतों से धन आया और उसका उपयोग कैसे किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page