Connect with us

गाजीपुर

पुरानी दुश्मनी फिर उबली, थाने पहुंचा मामला

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। कोठिया ग्रामसभा में शनिवार की सुबह उस समय तनाव फैल गया जब दो पुराने रंजिश वाले पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्षों को हल्की चोटें आई हैं। घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

जानकारी के अनुसार अनिकेत राजभर पुत्र सुधार राजभर और रामसरेख राजभर पुत्र स्वर्गीय मूरत राजभर, दोनों कोठिया ग्राम के निवासी हैं। इनके बीच कई वर्षों से आपसी विवाद चला आ रहा है। शनिवार को किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता के माध्यम से मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया, जिसमें आंशिक सफलता मिली।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह विवाद नया नहीं है, बल्कि लंबे समय से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page