Connect with us

गाजीपुर

आरपीएफ के हत्थे चढ़े पांच शराब तस्कर

Published

on

Loading...
Loading...

दिलदारनगर (गाजीपुर)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 09027 डाउन में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के प्रभारी सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। तस्करों ने सुरक्षाकर्मियों को देखते ही पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को दिलदारनगर स्टेशन पर रोका गया।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मौके से पांच युवकों को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (20), अंकित कुमार (20), पिंटू प्रसाद (31), संदीप कुमार (20) और विकास कुमार (21) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार राज्य के निवासी हैं।

Advertisement

जांच में तस्करों के पास से कुल 14 झोलों में भरी 250.725 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत 1,14,410 रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे उत्तर प्रदेश से सस्ती शराब खरीदकर उसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

सभी आरोपियों पर रेलवे अधिनियम की धाराओं 145, 146, 147, 141, 153 और 164 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार और BNSS-23 की धाराओं का पालन किया गया। सभी आरोपियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामला न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page