Connect with us

अपराध

गढ़चिरौली में 36 लाख की इनामी पांच महिला नक्सली गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील अंतर्गत बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में 36 लाख रुपये की इनामी पांच महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 18-19 मई को चलाए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करीब 50 से 60 नक्सली बिनगुंडा क्षेत्र में एकत्र होकर सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सी-60 और 37वीं बटालियन की छह टीमें मौके पर रवाना की गईं। अगले दिन जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के संकेत मिले, लेकिन सुरक्षाबलों को देख वे भाग निकले। इस दौरान पांच महिला नक्सलियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार महिलाओं में उंगी मंगरु होयम उर्फ सुमाली (28) पर 16 लाख, पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बूंदी (19) पर 8 लाख, और देवे कोसा पोडियाम उर्फ सविता (19) पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दो अन्य नाबालिग नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस ने इनके पास से एक स्वचालित SLR राइफल, एक 303 राइफल, तीन SLR, दो बंदूकें और अन्य सामान भी बरामद किया है।

Advertisement

गढ़चिरौली पुलिस ने वर्ष 2022 से अब तक कुल 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, उप महानिरीक्षक अंकित गोयल एवं सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page