Connect with us

वाराणसी

बैंक के सामने से कैशियर की बाइक चोरी, शाम को उठायी साइकिल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर मोहांव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने से चोर बैंक कैशियर की बाइक चुरा ले गया। घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 11:20 बजे एक अज्ञात युवक साइकिल से बैंक के सामने आया। उसने साइकिल खड़ी की और बैंक में कार्यरत कैशियर रवि रंजन की होंडा शाइन बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ समय बाद वही चोर शाम करीब 4 बजे दोबारा लौटा और बैंक के बाहर खड़ी अपनी साइकिल भी ले गया।

Loading...

शाम को जब कैशियर रवि रंजन बैंक का काम समाप्त कर घर जाने लगे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब है। चोलापुर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page