Connect with us

वायरल

गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, आईएसआईएस कश्मीर से आया मेल

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ‘ISIS कश्मीर’ से धमकी भरा ईमेल मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और गंभीर के परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है।

सूत्रों के अनुसार, गंभीर को यह मेल बुधवार को मिला, जिसके बाद उन्होंने स्वयं दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा की मांग की। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 2021 और 2022 में उन्हें इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

Loading...

धमकी ऐसे समय में आई है जब दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए। इस घटना पर गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और सोशल मीडिया पर लिखा, “जवाब मिलेगा, भारत हमला करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page