Connect with us

वायरल

UPSC में देश की बेटियों का लहराया परचम

Published

on

नई दिल्ली। UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट सामने आ गया है और एक बार फिर भारत की बेटियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 रैंकिंग में से 5 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है, जो देश की नारी शक्ति की प्रतिबद्धता, संघर्ष और सफलता की कहानी कहता है।

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में अपना नाम रोशन किया है। बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने UPSC में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस को ऑप्शनल चुना। साल 2018 से लगातार तैयारी कर रहीं शक्ति ने इस बार सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ।

हरियाणा मूल की लेकिन गुजरात की वडोदरा निवासी हर्षिता गोयल ने रैंक 2 हासिल की। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहीं हर्षिता ने Belief Foundation के ज़रिए थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद की और समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया।

अहमदाबाद की मार्गी चिराग शाह ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद समाज सेवा की ओर रुख किया और समाजशास्त्र को ऑप्शनल विषय बनाकर UPSC में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त की।

Advertisement

सहारनपुर की कोमल पूनिया ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की और रैंक 6 प्राप्त की। कोमल की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि लगन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ग्वालियर की आयुषी बंसल ने अपने जीवन के संघर्षों के बावजूद रैंक 7 प्राप्त की। पिता के निधन के बाद उन्होंने मां के सहारे जीवन की हर चुनौती का सामना किया और मैकेंज़ी जैसी बड़ी कंपनी में काम करने के बावजूद अपने असली सपने, देश सेवा के लिए UPSC को चुना।

इन सभी युवतियों की कहानी सिर्फ परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि उनके समर्पण, अनुशासन और बुलंद हौसलों की मिसाल है। UPSC 2024 सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि देश की बेटियों के आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की गूंज है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa