Connect with us

वाराणसी

फर्जी आईडी बनाकर वीडियो किया वायरल, एफआईआर दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत एक युवक ने फेक आईडी बनाकर वीडियो वायरल किया, जिससे दूसरे व्यक्ति की छवि धूमिल हो गई। इस मामले में पीड़ित अश्वनी कुमार पाठक की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित अश्वनी कुमार पाठक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके ही गांव के राजेश विश्वकर्मा ने फेसबुक पर NURAISA BANO नाम से एक फर्जी मुस्लिम महिला की आईडी बनाई और उसी प्रोफाइल से उनका एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में अश्वनी को पीपल की टहनी तोड़ते हुए दिखाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए उनकी और उनके परिवार की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

अश्वनी ने बताया कि वीडियो में जिस पेड़ की टहनी तोड़ते हुए उन्हें दिखाया गया है, वह पेड़ उनकी खरीदी गई निजी जमीन पर है। टहनी काफी नीचे लटक रही थी जिससे राहगीरों की आंखों में लगने का खतरा था। इसी वजह से उन्होंने उसकी छंटाई की थी। लेकिन अब इस घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

चोलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि अश्वनी कुमार की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वीडियो को डिलीट कराने की प्रक्रिया चल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और मामले की सघन जांच की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page