Connect with us

Uncategorized

प्रोजेक्ट मिलन : 10 बिछड़े दंपत्तियों का हुआ पुनर्मिलन

Published

on


मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद में संचालित प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केंद्र को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 10 बिछड़े दंपत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। ये विवाहित दंपत्ति पारिवारिक विवादों के कारण अलग-अलग रह रहे थे।

परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान महिला निरीक्षक शशि तिवारी, महिला उप निरीक्षक रीता यादव, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी और सावित्री यादव, महिला आरक्षी कविता पाल और सपना, ओ.पी. सुनीता देवी के साथ सदस्यगण कृष्णा सिंह और निर्मला राय उपस्थित रहीं।

मिर्जापुर पुलिस द्वारा संचालित प्रोजेक्ट मिलन समाज में सौहार्द स्थापित करने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रयास से कई परिवारों को टूटने से बचाया गया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa