Connect with us

वाराणसी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Published

on

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के छोटी खजूरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी द्वारा महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने की। इस दौरान प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद प्रधान, ऊषा मौर्या, प्रियंका दूबे, रेखा चौहान, सबिता सिंह, हिरावती प्रधान, सोनिया जैन, लक्ष्मी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page