Connect with us

वाराणसी

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, मोहित अग्रवाल ने प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर, विजय नारायण मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि चितईपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक, गोपाल कुशवाहा को भेलूपुर थाने का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में सिंधौरा थानाध्यक्ष, निकिता सिंह को चितईपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है और प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी को सिंधौरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय को डॉयल-112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस लाइन से ही निरीक्षक दिनेश श्रीवास्तव को न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक अजयराज वर्मा को विवेचना सेल, अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

इन तबादलों के पीछे प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मंशा बताई जा रही है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page