Connect with us

अपराध

जंसा पुलिस ने चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में थाना जंसा पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2023 धारा 379, 411 भादवि व मु0अ0सं0 246/2022 धारा 457,380,411 भादवि से संबंधित अभियुक्त सुनील, महेश तथा निरहू वनवासी को कतवारुपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व कुल धनराशि 700 रुपये तथा बोरी में 2 पैकेट बहार गुटखा, एक बण्डल सिगरेट टोटल, 23 पैकेट छोटी हल्दीराम की मूंग दाल नमकीन , 2 पैकेट मैंगों टॉफी, 1/2-1/2लीटर के 2 बोतल सलोनी सरसो तेल, 2 बण्डल पारले जी बिस्कुट बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ मे तीनों अभियुक्तों ने बताया गया कि लगभग दो महिना पहले गोराई बाजार में एक सोनार की दुकान के सटर का ताला तोड़कर चोरी किये थे, जिसमें से ज्यादातर गहने हम लोगों ने राह चलते व्यक्तियों को बेचकर उससे प्राप्त पैसा खर्च कर दिये है। बरामद रुपये व जेवरात के सम्बंध में अभियुक्तों ने बताया कि रात में हम तीनों लोगो ने मिलकर गोराई सुमेरापुर पुलिया के पास एक गुमटी का ताला तोड़कर कर पर्चून का सामान व 850 रु चोरी किये थे, रुपये को हम लोग आपस में बाट लिये थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page