आजमगढ़
बिजली बकायेदारों पर सख्ती, छूट का लाभ लेने की अपील
आजमगढ़ (जयदेश)। आजमगढ़ के निजामाबाद में बिजली विभाग की टीम ने बकायेदारों को राहत देने और उन्हें शासन द्वारा सरचार्ज माफी का पूरा लाभ दिलाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जेई और एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम लगातार प्रयास कर रही है कि लोग अपने बकाए का निपटारा कर सकें और छूट का लाभ उठाएं।
हालांकि पहले चरण के बाद भी कई लोग अपने बकाए का भुगतान नहीं कर पाए हैं।दूसरे चरण में भी टीम घर-घर जाकर लोगों को छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके बावजूद जो लोग समझ नहीं रहे, उनकी बिजली काटने की कार्रवाई की जा रही है।
बड़े बकायेदारों को बार-बार कर्जमुक्त होने और घर का कनेक्शन कटने से बचने के सुझाव दिए जा रहे हैं। साथ ही बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।निजामाबाद के जेई और उनकी टीम के तेज-तर्रार कर्मचारियों की मेहनत ने बकायेदारों में हलचल मचा दी है।
सुबह से शाम तक बड़े बकायेदारों के घर जाकर कनेक्शन काटने और किस्तों में भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीम का यह प्रयास सराहनीय है। बिजली चोरी और कटिया लगाने वालों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिससे ऐसे लोगों पर सख्ती की जा सके। जेई और उनकी टीम ने राहत योजनाओं का लाभ दिलाने और नियमों का पालन कराने के लिए दिन-रात मेहनत की है।
