Connect with us

अपराध

मामूली विवाद में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के पतेरवा तेंदुई गांव में रविवार को हुए मामूली विवाद के बाद घायल युवक संतोष कुमार प्रजापति (40) ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण संतोष को अचेत अवस्था में पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिंटू प्रजापति पुत्र फूलचंद प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

कैसे हुआ विवाद

रविवार देर शाम गांव में संतोष कुमार प्रजापति और पिंटू प्रजापति के बीच किसी मामूली बात पर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान संतोष के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। संतोष के परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक संतोष मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी पत्नी गुड़िया देवी और तीन बच्चे एक बेटा और दो बेटियां शव से लिपटकर रोते-बिलखते रहे।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही जंसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी पिंटू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page