Connect with us

अपराध

जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद की चोलापुर पुलिस ने 3 दिसंबर को हुई जानलेवा हमले की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भदवा गांव से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम सिंह (20 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह और शिवम सिंह (18 वर्ष) पुत्र चुलबुल सिंह, शामिल हैं।

घटना के संबंध में प्रार्थिनी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया था कि अभियुक्तों ने उनके पुत्रों आशु सिंह और अमन सिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त शिवम सिंह (पुत्र अनिल सिंह) ने स्वीकार किया कि यह झगड़ा पूर्व विवाद का परिणाम था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस घटना में शिवम सिंह (पुत्र चुलबुल सिंह) भी शामिल था।

Loading...

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक आदित्य सेन सिंह और प्रशिक्षु दरोगा महेश जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page