Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्टं- प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। सोनिया कस्तूरबा नगर कॉलोनी में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रो.आर.के मिश्रा पूर्व कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया।आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि – बनारस का विकास बनारस की सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान के अनुरूप करने का हमारा पूरा ध्येय होगा । बनारस को विकास के नाम पर जिस तरह से ठगा गया, आज उससे हर कोई नाराज है । विकास के नाम पर बनारस की पहचान को धुंधला किया जा रहा है। बनारस एक प्राचीन और आध्यात्मिक शहर है । यही विशिष्टता ही इसकी वैश्विक पहचान है, हम इस पहचान को खंडित नहीं होने देंगे । रोजगार, सुगम यातायात, सीवर, अच्छी सड़कें, सस्ती बिजली, टैक्स की मार को कम करना, हर वर्ग हर तबके के चेहरे पर खुशी देखना हमारा लक्ष्य है, इसे हम पूरा करेंगे ।” इस बीच उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव का हर हर महादेव का संबोधन करते हुए उनका स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।उस दौरान पार्टी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, विजय शंकर पाण्डेय, सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, रईस अहमद, सीताराम केशरी ,दुर्गाप्रसाद गुप्ता ,जितेन्द्र सेठ, प्रमोद श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र कपूर, अरविन्द किशोर राय, अभिषेक सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रमोद पांडेय, मनोज द्विवेदी एवं सभी वरिष्ठ नेता एवं सभासद प्रत्याशी कार्यकर्ता और सभी फ्रंटल संगठन के लोग एवं मित्रजन उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page