चन्दौली
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : सूर्यमुनी तिवारी
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बबुरी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
शिक्षकों के योगदान की सराहना
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
शिक्षक संस्कारवान नागरिक तैयार करते हैं
विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के संवाहक नहीं होते, बल्कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार कर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं। शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है।
डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
प्रधानाचार्य पंकज कुमार दुबे ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय परिवार की रही सहभागिता
कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह, वैभव त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण त्रिपाठी, बसंती सिंह, संगीता सिंह, मीरा गुप्ता, चंदन कुमार, ब्रजेश सिंह, धनंजय मौर्या, चंद्रभान चौहान, नित्यानंद शुक्ला, अरुण मौर्य सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उत्साहपूर्ण वातावरण में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ।
