Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने चलाया विशेष अभियान

महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को जनपद गाजीपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा तत्वों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई।

गाजीपुर पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे जागरूकता और प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page