Connect with us

गाजीपुर

जर्जर विद्युत तारों से हादसे का खतरा, नंदगंज के लोगों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

द्वारिका गली के नागरिकों ने पुराने तार बदलने और अधिक क्षमता वाले तार लगाने की उठाई मांग

बार-बार तार टूटने से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति, मोहल्लेवासियों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार के द्वारिका गली (स्टेशन चौराहा) क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों से बढ़ते खतरे को लेकर मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को विद्युत वितरण उपखंड नंदगंज के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

प्रार्थना पत्र में नागरिकों ने बताया कि मोहल्ले में लगे पुराने विद्युत तार काफी समय से जर्जर हो चुके हैं। कमजोर तार आए दिन टूटकर नीचे गिर जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों के जान-माल पर खतरा बना रहता है। इसके अलावा तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति भी बार-बार बाधित होती रहती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

मोहल्लेवासियों ने कहा कि यदि जर्जर तारों के कारण भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुराने तारों को हटाकर उनकी जगह अधिक क्षमता वाले मजबूत विद्युत तार लगाए जाने की मांग की।

प्रार्थना पत्र पर क्षेत्र के कई नागरिकों के हस्ताक्षर हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या का जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगने के साथ ही क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page