Connect with us

बलिया

चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

जनता इंटर कॉलेज नवानगर में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, जननायक के आदर्शों को किया याद

वक्ताओं ने कहा— सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

सिकंदरपुर (बलिया)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘युवा तुर्क’ के नाम से विख्यात चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर बुधवार को जनता इंटर कॉलेज, नवानगर में श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह, वरिष्ठ शिक्षक पृथ्वीनाथ तिवारी, राजा सिंह तथा अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर किया।

इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और निष्पक्ष जनसेवा के प्रतीक थे। उनका पूरा राजनीतिक जीवन राष्ट्रहित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा, जो आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और देखभाल करने का आह्वान किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page