Connect with us

बलिया

भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस सख्त, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

महावीरी जुलूस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर कार्रवाई, साइबर टीम रख रही पैनी नजर

कोतवाल मूलचंद चौरसिया बोले— धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

सिकंदरपुर (बलिया)। महावीरी जुलूस से पूर्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सिकंदरपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। सोशल मीडिया पर किसी धर्म, समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट करने वालों पर साइबर टीम लगातार निगरानी रख रही है। फर्जी आईडी या निजी अकाउंट के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी भ्रामक, भड़काऊ या संदिग्ध पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा न करें। यदि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सिकंदरपुर क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की रही है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी शरारती तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page