Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चला विशेष जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने की पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश को लेकर शोहदों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गुरुवार को जनपद गाजीपुर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आमजन को जानकारी दी गई तथा महिलाओं और बालिकाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याओं की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

वहीं जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों, विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page