Connect with us

बलिया

बांसडीह में शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक प्रतिनिधि और एबीएसए ने लाभार्थियों को सौंपे कार्ड, योजना की दी जानकारी

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

बांसडीह (बलिया)। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को बांसडीह इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) अनुप कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से वंदना गुप्ता, प्रियंका चौबे, संजीव कुमार सहित 10 लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए।

एबीएसए अनुप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से 1,200 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एमओयू किया गया है।

Advertisement

इस अवसर पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्य ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश, कौशल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page