Connect with us

गोरखपुर

सीएम योगी ने पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पांडेय के रामगढ़ताल/तारामंडल स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र मानवेंद्र पांडेय ‘मनु’ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मानवेंद्र पांडेय का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे पूर्व विधायक के आवास गए। वहां उन्होंने दिवंगत मानवेंद्र पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पूर्व विधायक शीतल पांडेय समेत परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

इस मौके पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, भाजपा नेता अश्विनी त्रिपाठी, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक और पुष्पदंत जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव भी जाएंगे, जहां वह गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त और क्षेत्र निवासी मारकंडेय यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मारकंडेय यादव का बुधवार को निधन हो गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page