Connect with us

चन्दौली

अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ के सकलडीहा ब्लॉक अध्यक्ष बने पंचम

Published

on

सकलडीहा (चंदौली)। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ की बैठक रविवार की दोपहर धरहरा गांव में अनिल सिंह के आवास पर नगीना सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर बल दिया गया और अमावल गांव निवासी पंचम सिंह को सकलडीहा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस दौरान जिला प्रचारक गोपाल सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को अपने अहम को त्याग कर अपनों को अपनाने का काम करना चाहिए। सारे क्षत्रिय समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए पूरे जनपद में संपर्क अभियान शुरू किया गया है तथा हर ब्लॉक, न्याय पंचायत और गांव में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं ताकि संगठन के ढांचे को मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में अमावल गांव निवासी पंचम सिंह को सकलडीहा ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है।

विनोद सिंह ने कहा कि सभी जातियों का राजनीतिक दल है पर क्षत्रिय समाज का कोई दल नहीं है। कहा कि हमारा समाज पहले से ही अधिक ताकतवर है। हमें आपसी अहम त्याग कर अपने स्वजातीय बंधुओं के सहयोग में आगे आने की जरूरत है।

बैठक में वीरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, संजीत सिंह, अश्वनी सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह, नंदकुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अनुराग सिंह, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page