Connect with us

गाजीपुर

सेवराई में लाखों का आरआरसी सेंटर बना शोपीस, गांव में गंदगी का अंबार

Published

on

Loading...
Loading...

कागजों में काम पूरा, जमीनी हकीकत बदहाल

सेवराई (गाजीपुर)। रेवतीपुर विकासखंड के बसूका और अठहठा गांव की स्वच्छता व्यवस्था सरकारी दावों की पोल खोल रही है। करीब 10 लाख की लागत से बना आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) सेंटर अब मात्र शोपीस बनकर रह गया है। न तो यहां कूड़े का सही निस्तारण हो पा रहा है, न ही सफाई व्यवस्था संतोषजनक है।

गांव की नालियां कचरे से जाम हैं, और मुख्य सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।

Advertisement

ई-रिक्शा पंचायत भवन में धूल फांक रहा:
अठहठा गांव में सफाई व्यवस्था के लिए दो लाख रुपए की लागत से खरीदा गया ई-रिक्शा पंचायत भवन में खड़ा-खड़ा खराब हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी केवल प्रधान के घर के आसपास ही सफाई करते हैं।

सचिव व प्रधान की मिलीभगत:
पूर्व प्रधानपति भुआली गोंड ने आरोप लगाया है कि सचिव व अन्य कर्मचारी प्रधान के साथ मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। कागजों में काम पूरा दिखाकर भारी रकम निकाल ली जाती है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

डीपीआरओ ने दिया जांच का आश्वासन:
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अंशुल मौर्य ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page