Connect with us

मऊ

मुरादपुर में मकर संक्रांति पर विशाल मेला

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। दोहरीघाट के मुरादपुर गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी सैयद बाबा की मजार पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। मेले की शुरुआत समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधायक एच एन सिंह पटेल, मधुबन क्षेत्र के समाजसेवी डॉ. आरबी मौर्य और गोठा ग्राम सभा के प्रधान ई. रामजन्म गुप्ता ने मजार पर चादर चढ़ाकर की।कार्यक्रम के आयोजक स्व. रक्षा यादव के पुत्र विजय बहादुर यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह मेला 1963 से लगातार आयोजित किया जा रहा है।

सैयद बाबा की मजार सभी धर्मों के लाखों अनुयायियों की आस्था का केंद्र है, जहां लोग अपनी परेशानियां लेकर आते हैं और दर्शन के बाद सुख-शांति पाकर लौटते हैं।श्रद्धालुओं ने मजार पर चादर, धूप और अगरबत्ती चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगी। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें जरूर पूरी होती हैं। मेले में बच्चों के खिलौने, महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू सामानों की दुकानें सजाई गईं।

बच्चों ने मेले में खूब मस्ती की और खरीदारी का आनंद लिया।आयोजनकर्ता अंकित यादव ने कहा कि सैयद बाबा की मजार पर हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भरपूर होता है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस आयोजन में आसपास के गांवों और अन्य जिलों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कई गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page