Connect with us

मऊ

मनोज कुमार सिंह बने घोसी कोतवाली के नये प्रभारी, संभाला कार्यभार

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। सोमवार को मनोज कुमार सिंह ने घोसी कोतवाली के नए प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुधारने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की।

मनोज कुमार सिंह ने अपराधों पर कड़ी नजर रखने और आम लोगों को न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कानून का पालन करने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस का सहयोग लेने की अपील की। युवाओं को अपराध से दूर रहने और शिक्षा व रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

Loading...

मनोज कुमार सिंह इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके अनुभव से घोसी कोतवाली क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page