Connect with us

गाजीपुर

भूजल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, जल बचाने का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद में भूजल सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील

लघु सिंचाई विभाग ने गिरते भूजल स्तर पर जताई चिंता, कहा- जल की हर बूंद है अनमोल

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। भूजल सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को लघु सिंचाई विभाग की ओर से मुहम्मदाबाद ब्लॉक परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगातार गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए लोगों से जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को अपनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने कहा कि बढ़ती आबादी, भूजल के अनियंत्रित दोहन और वर्षा जल के उचित संरक्षण के अभाव में भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो आने वाले समय में पेयजल संकट गंभीर रूप ले सकता है।

वर्षा जल संचयन से बढ़ेगा भूजल स्तर

अवर अभियंता (एमआई) धर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से घरों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाने की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन कर भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही जल की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भूजल संरक्षण एवं जल संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर अमित कुमार गुप्ता, हीरा सिंह, उदय शंकर, मनोज यादव, छविनाथ यादव, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रिंस राय, अमरनाथ यादव, देवेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जल है तो कल है संदेश के साथ कार्यक्रम में नागरिकों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page