Connect with us

जौनपुर

गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी पुलिस ने बरामद की, तस्कर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

मडियाहूं नगर के बेलवा-मछलीशहर मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी में 12 गोवंश लदे हुए थे, जो अचानक खराब हो गई। घटना भोर के समय लगभग 4:00 बजे की है जब पिकअप मछलीशहर से मडियाहू की ओर आ रही थी।

पिकअप का एक्सल टूटने से पीछे का चक्का निकल गया और गाड़ी खराब हो गई। गो तस्कर चालक सहित गाड़ी को छोड़कर घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब सुबह हुई और लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने पिकअप में गोवंश देखे।

Loading...

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर गोवंशों को सुरक्षित गोसाला में भेज दिया गया। पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page