अपराध
गैरेज में काम करने वाले युवक का इमालिया घाट पर मिला शव, मची सनसनी
Loading...
Loading...
वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र स्थित इमलिया घाट पर एक युवक का शव उतराया मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को किसी तरह पानी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान पहलू पूरा निवासी अमन कुमार नामक 19 वर्षीय युवक के नाम से हुई। जो चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। वह गैरेज में काम किया करता था । अमन का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया आनन-फानन में घाट पर पहुंचे जहां पर शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि अमन एक कामकाजी लड़का था । कल सुबह घर से निकला और इमलिया घाट स्थित पुल पर से छलांग लगा दी जिसके बाद से उसकी खोजबीन पर शव बरामद नहीं हो पाया था आज अचानक से उसका शव उतराया मिला
Loading...
Continue Reading
