Connect with us

गाजीपुर

कुडेसर वार्ड नंबर-1 में जलजमाव का संकट, नाली बनी लेकिन सड़क का इंतजार जारी

Published

on

Loading...
Loading...

तीन महीने में पूरा हुआ नाली निर्माण, सड़क अधूरी रहने से कीचड़ और पानी से जूझ रहे ग्रामीण

घर तक पहुंचना हुआ मुश्किल, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द सड़क बनवाने की मांग की

कुंडेसर (गाजीपुर)। विकास खंड मुहम्मदाबाद के ग्राम कुडेसर वार्ड नंबर-1 में सड़क निर्माण नहीं होने से जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। नाली निर्माण पूरा होने के बावजूद सड़क नहीं बनने से बारिश और गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य मुहम्मदाबाद प्रथम विजय शंकर ‘बंगाली’ के नेतृत्व में नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लगभग तीन महीने तक चले निर्माण कार्य के बाद नाली तो बनकर तैयार हो गई, लेकिन इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य नहीं कराया गया।

नाली बनी, लेकिन समस्या नहीं हुई खत्म

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद नाली बनने से उम्मीद जगी थी कि अब जलजमाव से राहत मिलेगी, लेकिन सड़क अधूरी रहने के कारण स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। बारिश के समय पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों को आने-जाने और महिलाओं को दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

डीएम से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कुडेसर वार्ड नंबर-1 में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page