Connect with us

वाराणसी

मुख्य सचिव ने काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात टेंट सिटी का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

कमिश्नर कौशल राज शर्मा द्वारा मुख्य सचिव को विश्वनाथ मंदिर परिसर में दर्शन पूजन व अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी दी गयी

Loading...

तिरुपति मंदिर की तर्ज पर विश्वनाथ धाम में भी प्रसाद बनाने की तैयारी

 वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के पश्चात गंगा उस पार बसाये गये टेंट सिटी का निरीक्षण किया। 
  मुख्य सचिव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन किया तथा मंदिर प्रांगण में मंदिर प्रशासन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने वहां 52 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ विषालाक्षी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। पूजन के पश्चात मुख्य सचिव ने भवनों का निरीक्षण करते हुए गंगा घाट तक गए, जहां उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया। निरीक्षण के पश्चात मुख्य सचिव ने अधिकारियों संग एक बैठक की, जिसमें उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने मंदिर की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकतर भवन भवनों का टेंडर हो चुका है जल्द ही धाम के सभी भवनों का उपयोग शुरू हो जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आगामी महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव को जानकारी दी। 



मुख्य सचिव ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर विश्वनाथ धाम का भी एक अपना प्रसाद तैयार कराया जाए। उस प्रसाद का स्वाद उस प्रसाद की गुणवत्ता और उस प्रसाद को बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी प्रसाद परंपराओं से जुड़ी हो। इस पर कमिश्नर ने जल्द ही इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मणिकर्णिका घाट सुधार प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने मणिकर्णिका व हरिश्चन्द्र घाट पर बनने वाले प्रोजेक्ट की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने रत्नेश्वर महादेव मंदिर के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होंने घाट पर बटुकों व दर्शनार्थियों से कुशलक्षेम जाना। मंदिर परिसर के कॉन्फ्रेंस हाल में वाराणसी डिजिटल गैलरी से सम्बन्धित संस्था द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष फ्यूचरिस्टिक आर्टिफिशियल कांसेप्ट के संबंध में जानकारी दी गयी। कमिश्नर ने मंदिर की प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने सभी बिल्डिंग के नामकरण वैदिक रूप में करने की बात कही गयी। कमिश्नर द्वारा भविष्य में मंदिर परिसर के ले-आउट के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें उन्होंने कल्चरल कैलेंडर बनाने तथा प्रसाद को अद्वितीय रूप देने तथा भविष्य के संबंध में पार्किंग व्यवस्था व विषालाक्षी मंदिर जाने के रास्ते को चौड़ा करने के संबंध में जानकारी दी गयी। 
   टेंट सिटी जाने के दौरान मोटरवोट से ही मुख्य सचिव ने गंगा घाटों के संबंध में कमिश्नर व जिलाधिकारी से चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने टेंट सिटी के निरीक्षण के दौरान डीलक्स रूम, कॉन्फ्रेंस हाल इत्यादि के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने टेंट सिटी के डायनिंग हाल व उसमें परोसे जाने वाले व्यंजनों की भी जानकारी ली। उन्होंने टेंट सिटी संचालित करने वाली संस्था को कुछ इनआगरल ऑफर देने का निर्देश दिया, ताकि प्रोजेक्ट को हाईलाइट दिया जा सके और विभिन्न संस्थाओं को कॉन्फ्रेंस के लिये आमंत्रित करने का निर्देश भी दिया। जिससे टेंट सिटी की मार्केटिंग की बड़े स्तर पर हो सके। संस्था द्वारा बताया गया कि उन्होंने कुछ वेडिंग ऑफर पेश किए हैं। संस्था द्वारा प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी गयी। उन्होंने टेंट सिटी परिसर में संचालित लाइब्रेरी, साड़ी दुकान व इनडोर गेम्स आदि की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने टेंट सिटी के सामने घाट पर हो रही गंगा आरती को भी देखा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page