Connect with us

वाराणसी

मालवीय मूर्ति से अंबेडकर प्रतिमा तक कांग्रेस मेयर प्रत्याशी का मोटरसाइकिल जुलूसअजय राय ने चलायी अनिल श्रीवास्तव की बाइक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी।नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लंका सिंहद्वार स्थित महामना मालवीय प्रतिमा स्थल से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव का विशाल मोटर साईकिल जुलूस निकला। नगर भ्रमण कर जुलूस कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा गया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने हेलमेट लगा कर स्वयं अनिल श्रीवास्तव की मोटरसाइकिल की ड्राइविंग संभाली। उनके साथ पीछे बैठे कांग्रेस प्रत्याशी जहां सबका अभिवादन करते चल रहे थे, वहीं पूरे रास्ते बाइक लोगों के आकर्षण का केंद्र थी, जिस पर दोनों नेता सवार थे।

Loading...

अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन संग लोगों को सम्बोधित करते हुये श्री श्रीवास्तव ने कहाकि महामना मालवीय मेरे लिये सार्वजनिक जीवन की मूल प्रेरणा और संविधान में अम्बेडकर जी द्वारा पिरोये गये लोकतंत्र के मूल्य मेरी राजनीतिक आस्था के प्रतीक रहे हैं। अत: मालवीय मूर्ति से अंबेडकर प्रतिमा तक की रैली हमारे इस संकल्प को व्यक्त करती है कि मेयर पद की गरिमा को कांग्रेस दौर के 74 वें संविधान संशोधन के अनुरूप हम बहाल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, मेयर हेतु सर्वोत्तम प्रत्याशी की अनिल श्रीवास्तव की उभरी छवि के साथ कांग्रेस काशी में जीत का दर्ज करेगी।

लंका में मालवीय मूर्ति से शुरू कांग्रेस का मोटर साइकिल जुलूस अस्सी, मदनपुरा, गोदौलिया, गिरजाघर, चेतगंज, लहुरावीर, तेलियाबाग, चौकाघाट, हुकुलगंज, पाण्डेयपुर, महावीर चौराहा, यू.पी.कालेज, अर्दली बाजार, गोलघर होते हुये कचहरी स्थित अम्बेडकर चौक पहुंचा था। जुलूस में शामिल थे सर्वश्री महानगर अध्यक्ष रावेन्द्र चौबे, पार्षद दल नेता सीताराम केसरी, प्रो.सतीश राय, प्रो.अनिल उपाध्याय, मणीन्द्र मिश्रा, कमलेश ओझा, दुर्गा प्रसाद गुप्त, अरविंद किशोर राय, वीरेन्द्र कपूर, अजित सिंह, इमरान खान, घनश्याम सिंह, सुनील राय, फसाहत हुसेन, हसन मेहंदी, हाजी रईस अहमद, मनीष मरोलिया, ओम प्रकाश ओझा, जितेन्द्र सेठ, अफजाल अंसारी, गुलशन अली, बिलाल अहमद, विश्वनाथ कुवर, ॠषभ पाण्डेय, विकास कौंडिल्य, मंगलेश सिंह, विपिन सिंह, जितेन्द्र सिंह, विनय साजेदा, मो.जुबैर, डा.राजेश गुप्ता, अरुण सोनी, राजीव राम, नृपेन्द्र नारायण सिंह, रोहित दुबे, अनुभव राय आदि।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page